पुरस्कार और सम्मान (Awards & Recognition)
सतरंगी फाउंडेशन, मऊ को समाजसेवा, समानता और विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए अनेक स्तरों पर सम्मान प्राप्त हुए हैं।
हमारे सभी सदस्यों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास से संस्था ने समाज में एक नई पहचान बनाई है।
जिलाधिकारी मऊ श्री प्रवीण मिश्र जी द्वारा सम्मानित (2024)
संस्थापक निदेशक गुंजा सिंह को ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को पहचान पत्र, आवास, आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्राप्त हुआ।
मीडिया एवं जनसंचार माध्यमों में उल्लेखनीय कवरेज (2023–2025)
सतरंगी फाउंडेशन की टीम के सामाजिक परिवर्तन संबंधी प्रयासों को स्थानीय व राष्ट्रीय मीडिया द्वारा सराहा गया
टीजी रिसोर्स सेंटर की सफलता हेतु विशेष सम्मान (2024)
सतरंगी फाउंडेशन की टीम को वंचित एवं शोषित वर्गों, विशेषकर ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान (2024)
सतरंगी फाउंडेशन मऊ की टीम को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सम्मान प्राप्त हुआ।
जिला स्थानीय प्रशासन मऊ द्वारा सम्मान (2024)
सतरंगी फाउंडेशन मऊ द्वारा टीजी समुदाय को मतदान के लिए जागरूक करने पर टीजी समुदाय को जिलाधिकारी मऊ के प्रवीण मिश्र जी द्वारा सम्मानित किया गया।
समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सम्मान (2023)
गुंजा सिंह को वंचित एवं शोषित वर्गों, विशेषकर ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मऊ श्री सत्यवीर सिंह जी द्वारा सम्मान (2022)
गुंजा सिंह को समाज में लैंगिक समानता और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।