Donate / Support Us (सहयोग करें)
आपका छोटा सा सहयोग किसी वंचित या ट्रांसजेंडर व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद की किरण बन सकता है।
सतरंगी फाउंडेशन, मऊ - समाज के वंचित, शोषित और विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सतत कार्यरत है।
हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति - चाहे वह सामाजिक रूप से हाशिए पर हो, या लिंग पहचान के कारण उपेक्षित - उसे समान अवसर, शिक्षा, रोजगार और गरिमा से भरा जीवन मिले।
आपके सहयोग से -
1 - किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अपनी पहचान और सम्मान मिल सकता है, 2 - किसी वंचित परिवार में शिक्षा और आत्मनिर्भरता की रोशनी पहुँच सकती है, 3 - किसी शोषित व्यक्ति को समाज में नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। 4 - आपका हर योगदान समानता, संवेदना और परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम है।