दृष्टिकोण और उद्देश्य (Vision & Mission)
हमारा सतंरगी फाउंडेशन एक ऐसे समाज की कल्पना करता है,
जहाँ विविधता ही एकता की पहचान बने,
और समानता केवल संविधान की पंक्तियों में नहीं,
बल्कि समाज की सोच और व्यवहार में भी दिखाई दे।
Our Mission
सतरंगी फाउंडेशन का उद्देश्य है —
• ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना और
उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना।
• समाज में समानता, गरिमा और संवैधानिक अधिकारों
के प्रति जागरूकता फैलाना।
• शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और आजीविका से
संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित समूहों को सशक्त बनाना।
• सामाजिक संवाद और साझेदारी के माध्यम से एक
समावेशी और संवेदनशील समाज का निर्माण करना।
Our Vision
एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहाँ हर व्यक्ति को
उसकी पहचान, लिंग या परिस्थिति से परे समान सम्मान और अवसर मिलें।
हम चाहते हैं कि समाज में ट्रांसजेंडर, महिला, विधवा
और वंचित समुदायों के प्रति संवेदनशीलता और
स्वीकृति की भावना गहराई तक पहुँचे।