OUR TEAM
हमारी टीम समाज के वंचित, शोषित, हाशिए पर बसे लोगों तथा विशेषकर टीजी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के अधिकार, सम्मान और समान अवसरों की स्थापना के लिए निरंतर कार्यरत है।
हम यह विश्वास रखते हैं कि समाज में तब तक सच्ची समानता संभव नहीं है जब तक हर व्यक्ति - चाहे उसका लिंग, पहचान या सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो- गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन न जी सके।
इसी सोच के साथ हमारी टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, जागरूकता और सामाजिक स्वीकृति के क्षेत्र में ठोस कदम उठाती आ रही है।
टीम का संदेश
"हम साथ हैं, तो बदलाव संभव है।"
समानता और सम्मान की राह पर सतरंगी टीम के साथ।