सतरंगी फाउंडेशन मऊ की मुख्य रणनीतियाँ (Strategies)
सतरंगी फाउंडेशन मऊ एक नवगठित संस्था है जो सभी वंचित, शोषित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के साथ, विशेष रूप से ट्रांसजेंडर (TG) समुदाय के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है।
संस्था का उद्देश्य समाज में समानता, गरिमा और अवसरों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
1. समुदाय सशक्तिकरण (Community Empowerment)
-
ट्रांसजेंडर एवं अन्य वंचित समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य करना।
-
समुदाय के सदस्यों को संगठित, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना ताकि वे अपने अधिकारों के लिए स्वयं आवाज़ उठा सकें।
2. शिक्षा और जागरूकता (Education & Awareness)
-
समाज में ट्रांसजेंडर और LGBTQIA+ अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना।
-
स्कूलों, कॉलेजों और समाज के विभिन्न वर्गों में जेंडर समानता पर संवाद और सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित करना।
3. अधिकार और नीति वकालत (Advocacy & Policy Intervention)
-
सरकारी विभागों और प्रशासनिक संस्थाओं के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की वकालत करना।
-
ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट, आईडी कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से समुदाय को जोड़ना।
4. रोज़गार और आजीविका (Livelihood & Employment)
-
छोटे स्तर पर स्वरोज़गार और स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
-
स्थानीय संस्थाओं और व्यवसायों से समन्वय कर रोज़गार के अवसर तैयार करना।
5. स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण (Health & Wellbeing)
-
स्वास्थ्य शिविर, HIV जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित करना।
-
ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग देना।
6. समानता और सामाजिक समावेश (Social Inclusion & Dialogue)
-
समाज में सम्मान, समानता और स्वीकार्यता को बढ़ावा देना।
-
ट्रांसजेंडर समुदाय स्वयं स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थाओं में जाकर अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स (जैसे छात्र, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन आदि) से संवाद करता है, ताकि समाज में जेंडर समानता और समझ का वातावरण बन सके।