ट्रांसजेंडर बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन काले लिबास में जताया विरोध
| Donor/ Funding Source | Thematic Area | ||
| Location | Project Level | ||
| Covered | Duration | ||
| Contract | Total Budget |
सतरंगी फाउंडेशन कार्यालय मऊ पर एकत्र होकर ट्रांसजेंडरों ने काले लिबास पहनकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ट्रांसजेंडरों का कहना है कि ट्रांस बिल 2026 उनके अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल में समुदाय की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है, जिससे उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान “ट्रांस बिल 2026 वापस लो” और “हमारे अधिकारों का हनन बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। और दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 अप्रैल को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है
इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से इस बिल पर पुनर्विचार करने की अपील की।