आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल – “सतरंगी सौंदर्य प्रसाधन”
डूडा विभाग के सहयोग और सतरंगी फाउंडेशन की पहल से मऊ में “सतरंगी सौंदर्य प्रसाधन” (ब्यूटी पार्लर) की स्थापना की गई।
यह पार्लर स्वयं ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्यों द्वारा संचालित है, जो रोज़गार, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।
यह न केवल आय का माध्यम है, बल्कि समाज में आत्मनिर्भर टीजी नेतृत्व का प्रतीक भी बन चुका है।